भारत की जीत के लिये बगलामुखी मंदिर में मिर्ची हवन यज्ञ में 51 पंडितों ने किया अनुष्ठान

उज्जैन. भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का फायनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में भारत की जीत के लिये देशभर में प्रार्थना की जा रही है। ऐसे में उज्जैन के मां बगलामुखी मंदिर में 51 पुजारियों ने मिर्ची यज्ञ कर भारतीय टीम को जीत के लिये कामना की । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि भारत 25 वर्ष पुरान बदला लेगा।
महंत रामनाथ महाराज ने बताया कि माता बगलामुखी को प्रसन्न करने के लिये इस हवन में लाल मिर्च, हल्दी, सरसों और नारियल के अलावा अन्य विशेष सामग्री अर्पित की गयी। टीम इंडिया की जीत के लिये यह विशेष यज्ञ किया गया है। गादीपति महंत योगी पीर रामनाथ जी महाराज ने इस अनुष्ठान की महत्ता बताते हुए कहा कि शत्रु पर विजय प्राप्ति के लिये इस तरह का हवन यज्ञ किया जा रहा है।
खिलाडि़यों के फोटो के साथ हवन
हवन कुण्ड के पास बैठे पुजारी और बटुक ने हाथों में क्रिकेट टीम के खिलाडि़यों के फोटो लेकर अनुष्ठान किया। इस बीच अन्य क्रिकेट प्रेमी हाथों में तिरंगा लिये भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। लोगों ने कहा कि माता बगलामुखी से भारत की शानदार जीत की प्रार्थना की है ताकि चैम्पियंस ट्रॉफी पर टीम इंडिया का कब्जा हो।

तस्वीरों में देखिए मिर्ची यज्ञ…

भारत की जीत के बगलामुखी माता मंदिर में यज्ञ किया गया।
भारत की जीत के बगलामुखी माता मंदिर में यज्ञ किया गया।
यज्ञ में भक्त तिरंगा लेकर पहुंचे। भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
यज्ञ में भक्त तिरंगा लेकर पहुंचे। भारत माता की जय के नारे लगाए गए।
मिर्ची यज्ञ में बटुकों ने हाथों में खिलाड़ियों की तस्वीर लेकर जीत की कामना की।
मिर्ची यज्ञ में बटुकों ने हाथों में खिलाड़ियों की तस्वीर लेकर जीत की कामना की।
मिर्ची यज्ञ में मिर्ची के अलावा अन्य सामग्री का भी उपयोग किया गया।
मिर्ची यज्ञ में मिर्ची के अलावा अन्य सामग्री का भी उपयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *