रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म न. 1 से 2 से जोड़ने वाले एफओबी को हटाने के लिये 3 घंटे का समय लगा
ग्वालियर. रेलवे स्टेशन पुर्नविकास किया जा रहा है। इसी क्रम में रियासतकालीन लोहे के पुल फुटओबर ब्रिज (एफओबी) को उतारने के लिये रेलवे का ब्लॉक 2 बजे मिलने वाला था। उसे निरस्त कर दिया गया, इसके थोड़ी ब्लॉक 2 बजे बजाय 3 से 4 बजे के बीच मिला था । लेकिन पुल को उतारने में आ रही बाधा के बजह से है। नट बोल्ट काटने में हो रही देरी की वजह से शाम 5.13 बजे से 5.14 बजे के हट पाया। इस बजह से रेलों का संचालन प्लेटफॉर्म 3 और 4 से किया गया।
केपीसी की टीम के प्लेटफार्म नम्बर 1 से 2 को जोड़ने वाले पुल को हटाया लोहे के पुल फुटओबर ब्रिज (एफओबी) झांसी एंड की तरह था। आपको बता दें कि केपीसी कंपनी ग्वालियर रेल्वे स्टेशन को विकसित करने का काम देख रही है। इसमें 120 अधिकारी और 2500 मजदूर कार्य में जुटे हुए है।
1. देरी के पीछे अतिरिक्त कार्य को जिम्मेदार बता रही कंपनी, रेलवे ने दिए नोटिस
2. लवे द्वारा कंपनी को नोटिस देकर कागजी खानापूर्ति भी की जा रही है
3. स्टेशन पुनर्विकास कार्य की समय सीमा को तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है
रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास रेलवे और केपीसी के बीच खींचातानी की वजह से हो रहा बिलंब
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य अब रेलवे और ठेकेदार कंपनी के बीच उलझता नजर आ रहा है। काम की धीमी रफ्तार को लेकर केपीसी इंफ्रा कंपनी अब अतिरिक्त कार्य को जिम्मेदार बता रही है, तो वहीं रेलवे के अधिकारी कंपनी पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। रेलवे द्वारा कंपनी को नोटिस देकर कागजी खानापूर्ति भी की जा रही है।
अब एक बार फिर स्टेशन पुनर्विकास कार्य की समय सीमा को 3 माह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब स्टेशन पुनर्विकास कार्य को पूरा करने के लिए जून 2025 की समय सीमा तय कर दी गई है। हालांकि निर्धारित अवधि में काम पूरा हो जाएगा, इसको लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है।
