RRB-RPF आरक्षक भर्ती परीक्षा में 2 नकलची धरे, FIR दर्ज, एडमिन नकली की पर्ची उपलब्ध करा रहा था

ग्वालियर. आरआरबी एफपीएफ के लिये आरक्षक भर्ती परीक्षा में नकल कर रहे 2 परीक्षार्थियों को फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा है। दोनों परीक्षार्थी यूपी के आगरा के निवासी है। घटना गुरूवार की दोपहर 2 से 5 बजे के बीच बिजौली राइ्र स्थित आईकॉन कॉलेज की है। पुलिस ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने नकल करने वाले दोनों परीक्षार्थियों और उन्हें नकल पर्ची उपलब्ध कराने वाले कॉलेज के नेटवर्क एडमिन पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बिजौली थाना टीआई प्रीती भार्गव ने बताया है कि राई स्थित आईकॉन कॉलेज आरआरबी की आरपीएफ कॉन्स्टेबल परीक्षा का सेंटर था। गुरूवार को यहां दोपहर 2 से 5 बजे की शिफ्ट में एग्जाम चल रही थी। यहां पहुंचे चेकिंग दल ने छात्रों की तलाशी ली। 2 परीक्षार्थी के पास नकल पर्ची मिली। नकल करने वाले दोनों उम्मीदवार आकाश कटारा और विष्णु सिंह यूपी आगरा के निवासी है। पुलिस ने उन्हें निगरानी में लेकर वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि इन दोनों को नकल की पर्ची कॉलेज एडमिन नरेन्द्रं राठौर निवासी बैक कॉलोनी ने उपलब्ध कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *