बलदवाला गांव में फायटर जेट जगुआर क्रैश, वायुसेना ने दिये जांच के आदेश

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला में मोरनी के नजदीक स्थित बालदवाला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक फायटर जेट अचानक आ गिरा। इस हादसे के बाद इलाके में डर और चिंता का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, जेट का पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतरने में कामयाब रहा। तत्काल जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दुर्घटना की जांच के लिये विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गयी है।
फायटर दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फायटर प्लेन के टुकड़े बिखर गये और काफी दूर तक नजर आये। भारतीय वायुसेना के अनुसार यह जगुआर फायटर जेट नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अम्बाला में तकनीकी खराबी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने से पहले इसे किसी घनी आबादी से दूर ले जाने में कामयाब रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *