नाले में गिरने से मुरैना में ग्वालियर के पुलिस कर्मी मौत

ग्वालियर. ड्यूटी के बाद दोस्तों से मिलने निकले पुलिस के जवान की मुरैना में नाले में डूबकर मौत हो गयी, घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने उसे नाले से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक ग्वालियर डीआरपी लाइन में पदस्था। पुलिस ने शव को निगरानी में मर्ग कायम कर लिया है। यह जांच कर रही है कि हादसे के समय पुलिसकर्मी नशे में था या नहीं, या फिर उसके साथ कोई घटना घटित हुई थी। मुरैना पुलिस इस मामल की जांच में जुटी है।
क्या है मामला
मुरैना के रामनगर निवासी सोनू शर्मा उर्फ पंकज, पुत्र ऋषिकेश शर्मा, ग्वालियर डीआरपी लाइन में पदस्थ था। फिलहाल उसकी ड्यूटी डीआरपी लाइन से न्यायालय में चल रही थी। गुरुवार शाम को वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मुरैना चला गया। घर पहुंचने के बाद वह घूमने की कहकर बाहर निकला। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि वह नाले में गिर गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। जवान को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
शराब के नशे का आदी था पुलिस कर्मी
ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक जवान शराब पीने का आदी था। गुरूवार की रात को भी वह नशे की हालत में था। नाले के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह उसमें गिर गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *