10वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और स्कूटी दी जायेगी, लोक कलाकारों का सम्मान भी होगा-साहब सिंह गुर्जर
ग्वालियर. मध्यप्रदेश की मोहन सरकार छात्र-छात्राओं का मनोबल गिराने का काम कर रही है सरकार की स्कूटी वितरण योजना में 12वीं छात्र-छात्राओं को लैपटॉप स्कूटी दी जायेगी। इसी संदर्भ में 10वीं एमपी बोर्ड के 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छा़त्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिये मप्र बोर्ड के छात्र-छात्राओं बढ़ाने के लिये क्षेत्र की जनता स्कूटी-लैपटॉप देता रहूंगा। जब तक मुझे विधायक चुनती रहेगी तब तक मैं 10वीं मनोबल बढ़ाने के लिये मैं कार्य करता रहूंगा। यह संदेश में राज्य सरकार तक पहुंचाना चाहता हूं। यह जानकारी आयोजित पत्रकारवार्ता मुरार ग्रामीण के विधायक साहब सिंह गुर्जर ने दी। इस मौके पर अन्य पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा भी उपस्थित रहें।
एक सवाल के जबाव में विधायक साहब सिंह गुर्जर ने हम तो सनातन धर्म मानने वाले लोग भाजपा वाले हमसे किस मुंह से पूछ रहे पहले अपने आरएसएस मोहन भागवत जी को देख लें वह महाकुंभ में गये क्या।
फाग और गुलाल कार्यक्रम में गले मिलेंगे लोग
मुरार ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा है कि 8 मार्च शनिवार की दोपहर 12 बजे स्थानीय लोग गायन की 20 मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। इस में एक -दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलेंगे। इसमें मंडलियों के कलाकारों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया जायेगा। होली का त्योहार सामाजिक सौहार्द का पर्व है। ग्रामीण क्षेत्र की पुरानी परंपराओं का निवर्हन करने वाले लोग गायन मंडल फाग गुलाल का गायन कार्यक्रम होगा।
