हरसी हाईलेवल नहर में डूबी बोलेरो को जेसीबी की मदद से निकाला बाहर
ग्वालियर. डबरा में गुरूवार की देर रात एक बोलेरों जीप हरसी हाईलेवल नहर में जा गिरी। हादसे के बारे में ग्रामीणों को सोमवार की सुबह 7 बजे पता चली। सूचना पर टीआई देवेन्द्र गांधी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जेसीबी की सहायता से बोलेरो को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वाहन में कितने लोग सवार थे। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है।
टीआई देवेन्द्र गांधी ने बताया है कि वह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कहीं कोई व्यक्ति हादसे का शिकार तो नहीं हुआ है और साथ ही गाडी के मालिक और उसके गंतव्य की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। नहर में इस समय पर्याप्त मात्रा में पानी है। गाड़ी का सिर्फ एमपी 30 नम्बर ही दिखाई दे रहा है। बोलेरों की नम्बर प्लेट टूटी हुई है। पुलिस की टीम 3 घंटे से गाड़ी को बाहर निकालने में जुटी है।
