जुए के अड्डे पर छापा, 11 जुआरी को लेकर थाने पहुंची पुलिस, इसमें दो सिपाही थे शामिल, एसपी ने किया निलंबित

ग्वालियर. साकेतनगर स्थित एक मकान में चल रहे जुए के फड पर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर 61 हजार रूपये नगद, ताश के पत्ते और मोबाइल बरामद किये गये । जब आरोपियों को पड़ाव थाने लाया गया तो यह खुलासा हुआ कि पकड़े गये जुआरियों में 2 पुलिसकर्मी भी शामिल है। इस एसपी धर्मवीर सिंह ने गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
खबर मिली तो छापा मारा
पड़ाव थाना टीआई आलोकसिंह परिहार ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि साकेत नगर में एक मकान में जुए का अड्डा चल रहा है इस पर क्राइम ब्रांच और पड़ाव थाने की ज्वॉइंट टीम ने एसआई संतोष सिंह भदौरिया और एसआई रमाकांत उपाध्याय ने नेतृत्व में बुधवार की रात में छापा मारा। पुलिस ने राठौर के मकान की घेराबंदी कर दविश दी, जहां से 11 जुआरी पकड़े गये।
दो सिपाही थे शामिल
थाने में पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि पकड़े गए जुआरियों में वीरेन्द्र कुशवाह और नरेश वर्मा नामक दो पुलिस जवान भी शामिल हैं, जो वर्तमान में डीआरपी लाइन में पदस्थ थे। जब यह जानकारी एसपी धर्मवीर सिंह तक पहुंची, तो उन्होंने तत्काल दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तार किए गए जुआरियों में पुलिस जवान वीरेंद्र कुशवाह और नरेश वर्मा के अलावा अशोक आर्य, पुष्पेंन्द्र भदौरिया, हरेन्द्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, लोकेश साहू, मुकेश सिंह, सुरेश शर्मा, रामभरत और हर्ष भदौरिया शामिल हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अड्डे से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *