मेडीकल कॉलेज की छात्रा 14.11 लाख रूपये की ठगी, क्रिप्टो करेंसी में इंवेस्टमेंट के नाम पर ठगा

ग्वालियर. आदित्यपुरम में रहने वाली मेडीकल छात्रा से 44.11 लाख रूपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा दिल्ली के एक मेडीकल कॉलेज की पढ़ाई कर रही है। छुट्टियों में ग्वालियर आई हुई थी। इसी बीच टेलीग्राम के जरिये ठगों ने उसे टारगेट किया। ठगी के इस मामले में छात्रा के पिता आर्मी में थे और उनका निधन हो चुका है। परिवार में सबसे बड़ी बेटी और उसके 2 छोटे भाई-बहन है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी को उसे सूरज विक्रम नाम के एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया।
क्या है मामला
ग्रुप में शामिल लोगों ने उसे “डिजिलूम” नामक प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए अकाउंट बनाने को कहा। शुरुआत में होटल को फाइव-स्टार रेटिंग देने जैसे आसान टास्क दिए गए, जिनमें 200 से 480 रुपए तक का कमीशन मिला। इसके बाद बड़े टास्क देकर 10,000 रुपए का निवेश कराया गया। छात्रा के मुताबिक, क्रिप्टो करेंसी चुनने में गलती होने के नाम पर “रिपेयर टास्क” दिए गए। एक कस्टमर केयर एजेंट “रितु” के नाम से लिंक भेजकर रकम निकालने का झांसा दिया गया। लेकिन खाते में जमा 3.75 लाख रुपए “फ्रीज” हो गए तो मैंने कस्टमर केयर से बात की। इस पर उन्होने इतने ही रुपए और भरने को कहा मैंने वह भी भर दिए। उसके बाद क्रेडिट स्कोर कम होने के नाम पर 2,40000 रुपए और डलवाए। इस तरह क्रेडिट स्कोर सुधारने और खाते अनलॉक करने के बहाने कुल 44,11,363 लाख रुपए ठग लिए। जब छात्रा ने रकम निकालने की कोशिश की तो रुपए नहीं निकले। इसके बाद मोबाइल नंबर 9407332681 से जावेद हुसैन ने वॉट्सएप कॉल पर बात कर रुपए निकलवाने के लिए 13 लाख रुपए मांगे। इस पर छात्रा को शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ठगी में तनुजा, विनय कुमार झा और बरजिंदर कौर जैसे नाम सामने आए हैं, जिन्होंने टेलीग्राम पर उससे संपर्क किया था। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने क​हा कि जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *