इनकम टैक्स का छापा, टैक्स बढ़ाने पर दबाब की कार्यवाही, टैक्स चोरी की शिकायत पर छापा

ग्वालियर. बुधवार को आयकर विभाग की टीम टैक्स बढ़ाने के लिये परिवार हॉस्पिटल और परिवार ग्रुप के अन्य ठिकानों पर छापा मारकर कार्यवाही कर रही है। मांडरे की माता स्थित परिवार हॉस्पिटल, अंलकर होटल के नजदीक श्री पैथालॉजी लैब, पुराना परिवार अस्पताल पर कार्यवाही कर रही है। आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर टीम ज्यादा से ज्यादा टैक्स सरेंडर करने का दबाव बना रहीं है।
आयकर टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद आयकर विभाग की टीम इससे संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है लेकिन टीम को इस असफलता हाथ लगी है। छापे को लेकर अधिकारियों की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। बुधवार की दोपहर को जैसे ही परिवार हॉस्पिटल पर आईटी रेड की खबर फैली तो बाजार में हड़कंप मच गया है। अन्य हॉस्पिटल के संचालक भी अपने-अपने कार्यालय से गायब हो गये।
आयकर विभाग के अफसरों ने परिवार हॉस्पिटल में पहुंचकर सीधे संचालक और अकाउंट ऑफिसर के दफ्तर पर कब्जा कर दस्तावेज खंगालने शुरू किए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी आयकर चोरी सामने आई है, लेकिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसरों की गहन जांच से मामला बड़ा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
हॉस्पिटल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात
आयकर विभाग के अफसरों ने छापे की कार्रवाई से पहले ही फोर्स को अलर्ट कर दिया था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसर अंदर दस्तावेज खंगाल रहे हैं, जबकि बाहर पुलिस जवान पहरा दे रहे हैं। मरीजों के अटेंडेंट को भी कड़ी पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *