शक्कर कारोबारी के बच्चे का अपहरण -पत्नी की आंखों में मिर्ची झोंककर बच्चे को लेकर फरार बदमाश


ग्वालियर. मुरार के सीपी कॉलोनी निवासी और शक्कर व्यापारी की पत्नी बच्चे शिवाय गुप्ता को प्रतिदिन की तरह स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस बीच पहले अपहरणकर्ता इंतजार कर रहे बच्चे की मां की आंखों में मिर्ची झोंक कर शिवाय गुप्ता को छींनकर लाल बाइक से लेकर भाग गये। राहुल गुप्ता शक्कर के व्यापारी है। इन दोनों बदमाशों को दबोचने के लिये एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया है कि शहर से निकलने वाले रास्तों पर नाके बन्दी कर दी गयी है। ग्वालियर में आज गुरुवार सुबह करीब 8 बजे 6 साल के बच्चे का अपहरण हो गया। मां बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी, तभी बाइक पर 2 बदमाश पीछे से आए और महिला की आखों में मिर्ची झोंक दी। इसके बाद बच्चे को उठाकर ले गए। घटना मौके पर लगे CCTV में कैद हो गई। घटना मुरार थाना क्षेत्र की CP कॉलोनी की है। 6 साल के शिवाय के पिता राहुल शुगर कारोबारी हैं।
घटना के विरोध में आज बाजार बंद
घटना के विरोध में व्यापारियों ने मुरार बाजार बंद की घोषणा की है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई कर परिणाम देने चाहिए। नहीं तो हम व्यापारी आगे के कदम उठाएंगे।व्यापारी राहुल गोयल ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। आम आदमी सुरक्षित नहीं है। शहर में दो दिन के अंदर दूसरी बड़ी घटना हुई है। हमें अभी बच्चे को लेकर किसी तरह का संपर्क नहीं किया गया है। अगर मामले में जल्दी कार्रवाई नहीं हुई तो हम अनशन पर बैठेंगे।
घटना के बाद की तीन तस्वीरें…



