बन्हेरी गांव में फिर पूर्व सरपंच हत्याकांड को लेकर बढ़ा तनाव फिर से 20 लोगों की गयी FIR

ग्वालियर. डेढ़ वर्ष पूर्व सरपंच हत्याकांड से सुर्खियों में आये ग्वालियर के बन्हेरी गांव में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। इस गांव के सरपंच विक्रम रावत की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसमें तत्कालीन ईपीएफओ आयुक्त इन्दौर मुकेश राव सहित 9 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद गांव में हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटनायें घटित हुई थी। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो की वजह से गांव में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर गालियां देते और झगड़ा करते नजर आ रहे है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक सरपंच के समर्थकों के रूप में पहचाने गये, 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्थिति को काबू में रखने के लिये पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
क्या है मामला
9 अक्टूबर 2023 को हत्या के केस में प्रत्यक्षदर्शी होने के चलते ग्राम बन्हेरी के सरपंच विक्रम रावत अपने वकील से मिलने ग्वालियर के पड़ाव इलाके में आए थे। जहां विक्रम की गोलियों से भूनकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। मामला पारिवारिक रंजिश से जुड़ा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को नामजद करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सभी आरोपी इनामी थे और वर्तमान में जेल में हैं।
मामले ने तूल उस समय पकड़ा था, जब इस हत्याकांड में तत्कालीन इंदौर ईपीएफओ कमिश्नर मुकेश रावत का नाम सामने आया था। मुकेश, मृतक सरपंच के पड़ोसी थे और गांव की राजनीति को लेकर दोनों परिवार में रंजिश थी। इस हत्याकांड के बाद बन्हेरी में आगजनी हुई थी। इसके बाद आधा सैकड़ा लोगों पर दोनों तरफ से मामला दर्ज हुआ था। करीब दो महीने तक गांव के लोग अन्य स्थानों पर रहे थे। उसके बाद हालात सामान्य रहे थे। करीब एक महीने तक गांव में फोर्स तैनात रहा था।
पुलिस इन लोगों की FIR
पुलिस ने फरियादी मदन रावत की शिकायत पर भारत सिंह, हरकंठ, अजब सिंह, उम्मेद सिंह, प्रदीप सिंह, गौतम सिंह, मोनू, राजू, संजय, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र, भूरा, जंडेल, उमा, पार्वती, प्रीती, उषा, सोना, अनीता आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *