महाकुंभ जाने वाली गाडि़यों पर प्रतिबंध, रेलवे स्टेशन बंद, रास्ते से वापिस भेज रहे हैं लोगों को, प्रयागराज में महाकुंभ में भीड से त्राहिमाम

प्रयागराज. महाकुंभ में श्रद्धालुओं की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में में आ गया है। इसके चलते बॉर्डर जिले से लोगों को लौटाया जाने लगा है। वहीं प्रयागराज के संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक बन्द कर दिया गया है। भीड़ के दौरान प्रयागराज शहर में कैसे हालात है। प्रयागराज शहर में आस्था की डुबकी लगाने के लिये लोग ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के चलते पर्सनल वाहन से भी आ रहे हैं। जिसके कारण से शहर में रात में भी जाम लग रहा है। इस हालात को देखते में आप देख सकते है कि कैसे श्रद्धालुओं के वाहनों से पूुरा शहर जाम हो गया है।
भीड़ के चलते लोग घंटों जाम में फंस जा रहे है। जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम में सबसे अधिक बुजुगर्को और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अगर लोग जाम में फंस जा रहे है तो कार और ड्राइवर छोड़कर पैदल ही निकले जा रहे है। संगम में आस्था की पुण्य डुबकी लगाने के लिये मेला क्षेत्र में यात्रियों की भीरी भीड़ एकत्रित हो रही है। यह तस्वीर में यात्रियों की भीड़ देख सकते है।
प्रयागराज जंक्शन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। जिसके चलते स्टेशन से बाहर आने वाली सड़कों पर सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों को पुलिस अधिकारी रास्ता बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *