देर रात को बाइक सवार 3 बदमाशों ने की फायरिंग, सीसीटीवी में हुए कैद

ग्वालियर. मोटरसाईकिल से आये 3 बदमाशों ने एक मकान को टारगेट कर फायरिंग कर दी। घटना हजीरा थाना इलाके के कांच मिल में आधी रात 1 बजे के करीब की है। फायरिंग से दहशत का माहौल है। एक गोली घर की दीवार में जा धंसी है।
घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना के पास ही लगे सीसीटीवी में बाइक सवार आते औरे जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने स्टेज को निगरानी में लेकर जांच कर शुरू कर दी है।
क्या है मामला
हजीरा थाना क्षेत्र के कांच मिल निवासी प्रदीप पुत्र सूर्य कुमार शर्मा प्राइवेट जॉब करते है। शनिवार रात वह खाना खाकर आराम कर रहेे थे कि तभी घर के बाहर से फायर की आवाज आई। बाहर आए तो बाइक सवार तीन युवक हाथ में कट्टा लहराते हुए भाग रहे थे। जिसमें पीछे बैठे बदमाश को इलाके में सभी लाला क्राइम नाम से पहचानते हैं। इसके बाद जब उन्होंने पलटकर देखा तो घर के दरवाजे के पास प्लास्टिक पाइप के एक तरफ दीवार व दरवाजे में गोली धंसी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सीसीटीवी में कैमरे में हुए बदमाश
पुलिस ने जब वहां पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो मोटरसाईकिल से आये बदमाश गोली चलाते हुए कैद हुए है। अब पुलिस आगे सीसीटीवी चेक कर रही है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस बदमाश लाला की तलाश भी कर रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ नहीं आये। हजीरा थाना पुलिस का कहना है कि रात गोलीबारी की सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये हैं। जिस पर जांच -पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *