ग्वालियर ने IPS मीट में लहराया परचम सांस्कृतिक और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में ग्वालियर को मिला पहला स्थान , आईजी अरविंद सक्सैना, एसपी धर्मवीर सिंह ने ली ट्रॉफी

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 2 दिनों से चल रही आईपीएस मीट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आउटडोर गेम्स में ग्वालियर जोन ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। इस टीम का नेतृत्व आईजी अरविंद सक्सेना ने किया है। प्रतियोगिता में चम्बल से 4 और सागर से 1 प्रतिभाग सहित ग्वालियर से कुल 24 प्रतिभागी शामिल हुए थे।
कार्यक्रम के दौरान आईपीएस अधिकारियों ने आदिवासी गीतों पर गौंडी नृत्य किया और इसके अलावा, मालवा की संस्कृति पर आधारित गीतों पर भी समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया है। एसपी रेल राहुल लोढ़ा ने अपनी पत्नी के साथ विशेष परफॉर्मेंस दी है जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इंडियन पुलिस सर्विस (आईपीएस) मीट के दूसरे दिन पुलिस अधिकारियों ने अपने परिवार के साथ स्पोर्ट्स और कल्चरल एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस ऑफिसर्स मेस में आयोजित कल्चरल इवें टमें अधिकारियों और उनके परिवारों ने जमकर लुफ्त उठाया। बच्चों के लिये विशेष खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। वहीं उनके मनोरंजन के लिये झूले भी लगाये।
आईपीएस एसोसियेशन के अध्यक्ष एडीजी रवि गुप्ता वाइस प्रेसिडेंट आईजी अरविंद सक्सेना, सचिव रियाज इकबाल समेत प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों के एसपी समेत तमाम आईपीएस अधिकारी परिवार के साथ शामिल हुए।

DGP ने परिवार के साथ फैशन शो में हिस्सा लिया

देर शाम हुए फैशन शो में डीजीपी कैलाश मकवाना ने परिवार के साथ हिस्सा लिया। इस फैशन शो में आईपीएस अफसर परिवार के साथ किसी एक संस्कृति के परिधानों में नजर आए। आईपीएस अमित सिंह आदिवासी वेशभूषा में परिवार के साथ रैंप वॉक करते नजर आए। हाथ में तीर कमान लेकर फैशन शो में हिस्सा लिया।

आईपीएस अफसर परिवार के साथ संस्कृति के परिधानों में नजर आए।
आईपीएस अफसर परिवार के साथ संस्कृति के परिधानों में नजर आए।

तस्वीरों में देखिए आईपीएस मीट के सांस्कृतिक कार्यक्रम

आईपीएस अफसरों ने परिवार के साथ गौंडी नृत्य की प्रस्तुति दी।
आईपीएस अफसरों ने परिवार के साथ गौंडी नृत्य की प्रस्तुति दी।
आईपीएस अमित सिंह ने परिवार के साथ हाथ में तीर कमान लेकर फैशन शो में हिस्सा लिया।
आईपीएस अमित सिंह ने परिवार के साथ हाथ में तीर कमान लेकर फैशन शो में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान आईपीएस अफसरों ने आदिवासी गीतों पर नृत्य किया।
कार्यक्रम के दौरान आईपीएस अफसरों ने आदिवासी गीतों पर नृत्य किया।
कार्यक्रम में आईपीएस अफसर आदिवासी वेशभूषा में नजर आए।
कार्यक्रम में आईपीएस अफसर आदिवासी वेशभूषा में नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *