राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष पर विजयी होतम सिंह यादव
ग्वालियर. पिछले 15 दिनों से चल कशमकश के बीच मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष पद चुनाव में शनिवार की सुबह से मतदान चल रहा था। जिसमें 43 वोटों में से 30 वोट डाले गये। दोपहर में की मतगणना में प्रत्याशी राजस्व निरीक्षक जिला ग्वालियर के अध्यक्ष पद पर होतम यादव 30 मे से 27 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए।
आपके नेतृत्व और कार्यक्षमता है -योगेन्द्र तिवारी
एमपी राजस्व निरीक्षक संघ के कार्यवाहक प्रान्ताध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी ने बधाई देते हुए कहा है कि राजस्व निरीक्षक संघ के निर्वाचन में जिला अध्यक्ष के पद निर्वाचित हुए है आपके चयन में यह सिद्ध कर दिया कि संध के सदस्य आपके नेतृत्व और कार्यक्षमता पर अटूट विश्वास रखते है।
जिलाध्यक्ष के पद निर्वाचित होने पर बधाई
मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के निर्वाचन अधिकारी रामनाथ मिश्रा ने कहा है कि ग्वालियर के जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव विजयी होने पर बधाई देते हुए कहा है कि आपको चुनाव में मिले वोटों ने तय कर दिया है कि न केवल आपकी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है बल्कि संघ के सदस्यों के बीच आपकी लोकप्रियता और विश्वास का भी परिचायक है।
संघ के सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहूंगा
राजस्व निरीक्षक संघ चुनाव में अपने प्रतिद्वदियों को परास्त करने के बाद भी अपना सिर झुकाते हुए नवनिर्चाचित अध्यक्ष होतम सिंह यादव ने कहा है कि अपने सदस्यों के बीच अच्छे बुरे पलों कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलूंगा। मेरे विजय बनाने में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले के धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करता हूं।
होतम सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, राजस्व निरीक्षक संघ ग्वालियर
