सूदखोर के गुर्गो ने 41 बार सरिये से किया हमला, घेरकर मारी ब्लेड, पुलिस ने नहीं कार्यवाही

ग्वालियर. गुण्डों ने एक युवक पर सरिए से 41 से अधिक हमला किये है। ब्लेड मारी, युवक को घायल हालत में परिजन थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों का आरोप है कि हमला सूदखोर ने करवाया है। पुलिस ने नामजद मामला दर्ज नहीं किया। युवक पर हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
ज्नकगंज के रहने वाले दीपक जाटव ने पड़ोस में रहने वाले रसूखदार राजू सोनी से 30 हजार रूपये धार लिये थे। पीडि़त ने बताया कि वह ब्याज सहित 40 हजार रूप्ज्ञये लौटा चुका है। लेकिन राजू उससे 50 हजार रूपये और मांग रहा हे। नही ंदेने पर सोमवार को सूदखोर के गुण्डों ने मंडी के सामने घेरकर हमला कर दिया। घटना 27 जनवरी की है। घायल दीपक पत्नी आज यानी शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंची। उसने एएसपी निरंजन शर्मा से शिकायत करते हुए बताया कि पुलिस से नामजद मामला दर्ज नहीं किया। एएसपी ने जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिये हैं।
सूदखोर अब राजीनामा करने के लिये दबाव बना रहे हैं
घायल की पत्नी दीपा ने कहा है कि पति दीपक ने एक साल पहले पड़ोस में रहने वाले डिस्क व्यापारी राजू सोनी से 30 हजार रूपये उधार लिये थे। जिसका ब्याज समेत 40 हजार रूपये लौटा दिये थे। लेकिन राजू सोनी 50 हजार रूपये और माग रहा था। दीपा ने बताया कि सूदखोर से पति ने कहा था कि वह मजदूरी करता है। इतनी रकम कहा से लायेगा। इस पर राजू ने अपने गुण्डों को भेजकर दीपक पर हमला करवा दिया। अब राजू इस मामले में राजीनामा करने के लिये दबाव बना रहा है। पुलिस ने अभी तक राजू के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *