लूट-पोहा व्यापारी से एक्टिवा की डिक्की में रखे 1.65 लाख रूपये की लेकर हुए फरार

ग्वालियर. पोहा व्यापारी को बाइक सवार 3 बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और बदमाशों ने व्यापारी पर एक्सीडेंट कर भागने का आरोप लगाया है। उनकी एक्टिवा छीनकर फरार हो गये। एक्टिवा की डिक्की में 1 लाख 65 हजार रूपये रखे हुए थे।
घटना का अहसास होते ही व्यापारी ने शोर मचाया। लेकिन जब तक कोई मदद के लियिे आता, बदमाश शब्दप्रताप आश्रम की ओर भाग गये। मामला शुक्रवार को करीब रात 10 बजे का है। लूट की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थरल पर पहुंची। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मोटरसाईकिल बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। रात 11.45 बजे तक व्यापारी पुलिस के साथ सीसीटीवी कंट्रोल रूम में शहर के कैमरों की फुटेज खंगाल रहे थे।
क्या है घटनाक्रम
शहर के बहोड़ापुर स्थित कोटेश्वर मंदिर के पास घघोई कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय रामकिशन गुप्ता पोहा व्यापारी है। उनकी दालबाजार में उमा ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। शुक्रवार की रात 9 बजे उन्होंने अपनी फर्म पर ताला डाल कर शाम का भुगतान नगद कैश 1.65 लाख रूपये एक्टिवा की डिक्की में रखकर घर के लिये निकले थे। शिन्दे की छावनी पारकर लक्ष्मण तलैया की ओर बढ़ते ही एक बाइक पर सवार 3 युवकों ने उन्हें ओवरटेक किया और गाली गलौज करने लगे। बदमाशों ने आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथी का एक्सीडेंट किया है और इसके बाद एक बदमाश ने एक्टिवा स्टार्ट कर भगा ली। जबक 2 अन्य बाइक पर भाग गये।
मैंने लुटेरों की मोटरसाईकिल को पकड़ने का प्रयास किया-पोहा व्यापारी
पोहा व्यापारी रामकिशन गुप्ता ने बताया कि मैं दालबाजार से घर जा रहा था। लक्ष्मण तलैया दरगाह के पास 3 युवकों ने मुझे ओवरटेक किया। एक ने मेरी गाड़ी का हैण्डल पकड़ा और दूसरा एक्टिवा लेकर भाग गया। मैंने एक बदमाश की बाइक पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन दूसरे ने मुझे खींच लिया। वह शब्द प्रताप आश्रम की ओर भाग गये। मैंने शोर मचाया। लेकिन तब त कवह फरार हो चुके थे। सभी की उम्र 25 से 30 साल के बीच होगी। उनके चेहरे ढके हुए थे। इस मामले में एएसपी अखिलेश रेनवाल ने बताया कि पोहा व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई है। बदमाश रूपये समेत एक्टिवा छीन ले गये है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बाइक सवार बदमाश दालबाजार से लगे थे पीछे
सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर एक्टिवा (एमपी07 एचसी-9594) और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि बदमाश दाल बाजार से ही कारोबारी के पीछे लग गए थे। CCTV फुटेज में कई जगह बदमाश कारोबारी के पीछे जाते हुए दिखे हैं। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों को जानकारी थी कि कारोबारी रोजाना पेमेंट लेकर घर जाते हैं। व्यापारी इस रैकी से अंजान थे। बदमाशों ने लक्ष्मण तलैया के पास दरगाह के सामने सुनसान इलाके में उन्हें लूट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *