12 लाख रूपये की आय पर कोई टैक्स नहीं, पिछले 4 वर्ष इनकम टैक्स रिटर्न एक साथ फाइल करेंगे और इलेक्ट्रिक वाहन होंगे सस्ते

नई दिल्ली. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में आयकर करदाता को बड़ी राहत मिली है। अब वार्षिक 12 लाख रूपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं अब पिछले 4 साल का इनकम रिटर्न एक साथ फाइल कर सकेंगे। सीनियर सिटीजंस के लिये टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गयी है।
सस्ते होंगे इलेक्ट्रिक वाहन
शनिवार की दोपहर संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार की तीसरी पारी की पहल पर संपूर्ण बजट केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया है। इस बार के बजट में किसानों, महिलाओं, शिक्षा, मेडीकल, एमएसएमई और स्टार्ट अप के अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिये भी कई बड़े ऐलान किये गये है। जिनमें इलेक्ट्रिक वाहनों में उपयोग होने वाली लीथियम आयन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में मिलने वाली छूट भी शामिल है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के सस्ते होने का अनुमान है।
बजट भाषण के बीच केन्द्रीय वित्तमंत्री ने कहा है कि ’’कोबाल्ट पाउडर और अपशिष्ट, लिथियम आयन बैटरी के स्क्रैप, सीसा जस्ता और 12 अन्य महत्वतपूर्ण खनिजों को छूट दी जायेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये लिथियम-आयन बैटरी निर्माण के लिये 35 अतिरिक्त वस्तुओं को सीमा शुल्क से छूट दी जायेगी।
मध्यम वर्ग के लिए 13 ऐलान, किराया आमदनी पर TDS छूट 6 लाख रुपए
अब 12 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं। नौकरीपेशा लोगों के लिए 75 हजार स्टैंडर्ड डिक्शन के साथ टैक्स लिमिट 12.75 लाख।
बुजुर्गों के लिए टैक्स छूट डबल की गई।
TDS की सीमा 10 लाख रुपए की गई।
4 साल तक अपडेटेड ITR भर सकेंगे।
किराया आमदनी पर TDS छूट 6 लाख रुपए की गई।
मोबाइल फोन और ई-कार सस्ती होंगी।
EV और मोबाइल की लीथियम आयन बैटरी सस्ती होगी।
LED-LCD टीवी सस्ती होंगी। कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5% की गई।
देश में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा।
1 लाख करोड़ रुपए का अर्बन चैलेंज फंड बनेगा।
शहरी क्षेत्र के गरीबों की आय बढ़ाने की योजना आएगी।
एक लाख अधूरे घर पूरे होंगे, 2025 में 40 हजार नए मकान हैंडओवर किए जाएंगे।
हर घर नल से जल पहुंचाने जल जीवन मिशन कार्यक्रम 2028 तक बढ़ेगा।
महिलाएं के लिए 2 ऐलान: पहली बार उद्यमी को दो करोड़ का टर्म लोन
SC -ST की MSME महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना।
पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को दो करोड़ का टर्म लोन मिलेगा।
बुजुर्ग के लिए 6 ऐलान: सीनियर सिटिजंस के लिए टैक्स छूट दोगुनी​​​​​​​
सीनियर सिटिजंस के लिए टैक्स छूट दोगुनी, 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए।
36 जीवन रक्षक दवाएं पूरी तरह से टैक्स फ्री।
देश में 200 डे-केयर कैसर सेंटर बनेंगे।
मेडिकल उपकरण और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगीं।
6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% घटाई।
13 मरीज सहायता कार्यक्रम बेसिक कस्टम ड्यूटी से बाहर।
किसान के लिए 11 ऐलान: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए हुई।
देश में पीएम धन-धान्य कृषि योजना शुरू होगी।100 जिलों को फायदा होगा।
डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन।
समुद्री उत्पाद सस्ते होंगे, कस्टम ड्यूटी 30% से घटाकर 5% की गई।
अंडमान, निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा मिलेगा।
बिहार के किसानों की मदद के लिए मखाना बोर्ड का गठन होगा।
मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना शुरू होगी। 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को फायदा।
दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए 6 साल का मिशन।
पोस्ट पेमेंट बैंक पेमेंट सर्विस ग्रामीण योजनाओं में बढ़ाई जाएगी।
कपास उत्पादन के लिए 5 साल की कार्ययोजना। प्रोडक्शन- मार्केटिंग पर फोकस।
असम के नामरूप में नया यूरिया प्लांट लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *