Nothing Phone मार्च में 2 स्मार्टफोन लांच करेगा, पहली देखने को मिलेंगे यह फीचर्स, लीक हुई फोटो
नई दिल्ली. Nothing Phone जल्द ही अपने नये स्मार्टफोन्स लांच करने वाला है। कंपनी ने Nothing Phone के अपकमिंग स्मार्टफोन्स को कंफर्म कर दिया है। यह स्मार्टफोन्स 4 मार्च को लांच होंगे। कंपनी 4 मार्च को 3 नये प्रॉडक्ट्स को लांच करने वाली है। जिसमें से 2 स्मार्टफोन्स होंगे। यह दोनों ही फोंस Nothing Phone 3a सीरिज का हिस्सा होंगे। रिपोर्ट्स की अनुसार कंपनी Nothing Phone 3a और फोन 3a Pro को लांच करेगी। ब्रांड पिछले कई दिनों से इस सीरिज को टीज कर रहा था। यह कयास लगाये जा रहे थे कि कम्पनी अपने फ्लैगशिप Nothing Phone 3 लांच करेगी। लेकिन अब साफ है कि ब्रांड 3a सीरीज को लांच कर रहा है।
कब लांच किये स्मार्टफोंस
कम्पनी ने इस स्मार्टफोस से जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसके अनुसार इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। Nothing Phone ने इस फोन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। यह भारत में यह स्मार्टफोन्स फ्ल्पिकार्ट के जरिये बिक्री के लिये उपलब्ध होंगे। हैंडसेट 4 मार्च को भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे लांच किये जायेंगे।
कितने फोन्स के दाम
नथिंग फोन 3a सीरीज के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि यह सीरीज मिड रेंज बजट में लांच होगी। कम्पनी फोन 2a को 23,999 रूपये में लांच किया था। जबकि फोन 2a प्लस की दाम 27,999 रूपये थी। इस बार कंपनी प्लस बेरियेंट लांच नहीं करेगी। बल्कि एक Pro मॉडल को इंट्रोड्यूस कर सकती है। लीक्स की माने तो नथिंग फोन 3a को कंपनी 8GB RAM+ 256GB स्टोरेज वेरियेंट में लांच करेगी। वहीं फोन 3a Pro को 12GB RAM+ 256GB स्टोरेज में लांच किया जायेगा।
Nothing Phone 3a में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आयेगा। स्मार्टफोन स्नेपड्रेगन 7S जनरल 3 प्रोसेसर के साथ लांच हो सकता है। इसमें एनड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing Phone Os 3.1 दिया जा सकता है। इसकी एक तस्वीर भी लीक हुई है। फोन में 50MP+50MP+ 8 MP का कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में कंपनी 32एमपी का सेल्फी कैमरा दे सकती है। डिवाइस को पॉवर देने के लिये 5000MAH की बैटरी दी जा सकती है। इसमूें 45वॉट की चार्जिंग मिलेगी।
