पाकिस्तानी सेना पर हमला, गोलीबारी में 17 सैनिक ढेर

पाकिस्तान. पाकिस्तान की सेना पर 31 जनवरी की रात बहुत भारी बीती है। दरअसल, बलूच अलगाववादियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें 17 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। बलूचिस्तान के कलात जिले के मंगोचर इलाके में यह वारदात हुई। बलूच अलगाववादियों फ्रंटियर कॉर्प्स कैंप में घुस गए। उन्होंने पाकिस्तानी सेना पर रात गोलीबारी की। क्वेटा-कराची नेशनल हाईवे पर अलगाववादियों कब्जा कर सेना के वाहन को तबाह कर दिया।
अलगाववादियों के हमले में 17 सैनिकों की मौत
बलूच अलगाववादियों ने 31 जनवरी को अलग-अलग जगह कई हमले किए। नेशनल हाईवे पर किए हमले से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहां सेना के वाहन पर हमला किया, जिसमें सैनिक भी बैठे हुए थे। इन हमलों में 17 जवानों की मौत हो गई है और 3 गंभीर घायल हैं।
कलात जिले में गोलीबारी में चरमपंथियों की भी मौत
रिपोर्ट्स के अनुसार, कलात जिले में हुई गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के साथ-साथ दो चरमपंथियों की मौत हो गई है। हालांकि, इस खबर की स्वतंत्र सूत्रों से पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी अब थम चुकी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *