शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिये विशेष मुहिम जारी , यातायात में बाधा बन रहे वाहनों को क्रेन से उठवाया 

इंदरगंज चौराहे पर यातायात में बाधा बन रहे वाहनों को क्रेन से उठवाया 
ग्वालियर – शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम व बेहतर बनाने के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार लगातार दूसरे दिन शहर के व्यस्ततम इंदरगंज चौराहे पर यातायात में बाधा बन रहे वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
ज्ञात हो बीते रोज कलेक्टर रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने इंदरगंज चौराहे का भ्रमण कर स्थानीय दुकानदारों व व्यवसाइयों को सड़क पर वाहन पार्क न करने और दुकान के बाहर सामग्री न रखने के लिये कहा था। शुक्रवार को पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम ने इंदरगंज चौराहा क्षेत्र में सड़क पर बेतरतीब ढंग से पार्क मिले वाहनों को क्रेन से उठवाया और चालान की कार्रवाई भी की । इस दौरान दुकानदारों व सड़क पर वाहन पार्क करने वाले लोगों को आगाह किया गया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही सभी से आग्रह किया गया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सभी लोग सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *