होटल पर की गयी फायरिंग, मुरैना के युवक डिनर करने आये दोस्तों पर 20-25 राउंड किये फायर

ग्वालियर. मुरैना रोड पर रायरू में ऋतुराज होटल के सामने गुरूवार की देर रात जमकर हंगामा हुआ है। मुरैना से डिनर करने आये र्स्कोपियों सवार कुछ युवकों का होटल के बाहर विवाद हो गया। इसके बा 25-30 हमलावर वहां आ गये। उन्होंने स्कॉर्पियों को टारगेट कर गोलियां चला दी। 4-5 राउंड फायर किये गये। गोलियां कार में लगने से कार के कांच फूट गये। गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन जब तक हमलावर भाग चुके थे। हमले में एक युवक घायल है। गोली उसके जबड़े को छूकर निकली है। पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंच् क्श्र त्ज्ञै घायल से घटना के संबंध में जानकारी ली। घायल ने हमलावरों के होटल से निकलकर फायरिंग कर फायरिंग करने की बात कहीं है। आपको बता दें कि यह होटल ऊर्जामत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर के छोटे भाई बबलू तोमर संचालन करते है।
मुरैना के बिस्मिलनगर का निवासी आशीष कंसाना पुत्र साहबसिंह गुरूवार की रात 11 बजे अपने 4 दोस्तों के साथ खाना खाने पुरानी छावनी स्थित होटल ऋतुराज पर आये थे। आशीष के भाई सुमित कंसाना ने पुलिस को खबर दी। उसके भाई को होटल वालों ने गोली मार दी है। गोली जबड़े में लगी है। इसका पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। लेकिन यहां घायल नहीं मिला तो पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि घायल पड़ाव स्थित बसंतबिहार स्थित एक निजी अस्पताल में है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की।
घायल का साथी बोला बाथरूम करने से रोकने पर हुआ विवाद
इस मामले में पुलिस को गोलीबारी की सूचना देने वाले घायल के साथी ने बताया कि जब वह होटल पहुंचे तो एक साथी होटल के पास की दीवार के साइड में बाथरूम कर रहा था, जिस पर कुछ लोगों ने विरोध किया। इस पर वह दूसरी तरफ चला गया तो फिर यहां एक शख्स ने विरोध किया। जब हम जा रहे थे तो 20 से 25 हमलावरों ने हम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने हमारी स्कॉर्पियो पर जमकर गोलियां दागी। जिसमें हमारा एक साथी आशीष कंसाना घायल हो गया है। उसको जबड़े में गोली लगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *