राजस्व निरीक्षक संघ का अध्यक्ष आज चुना जाएगा

ग्वालियर. मप्र राजस्व निरीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष के लिए शनिवार को मतदान होगा। उक्त पद के लिए कुल 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी रामनाथ मिश्रा ने बताया कि सिरोल तिराहा स्थित देवकी ग्रांट में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में अध्यक्ष का पद खाली है। वोटिंग दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी, इसके बाद वोटों की गिनती होगी और कुछ ही देर बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि संघ के 4 सदस्य चुनाव वाले दिन मौजूद नहीं रहेंगे, इसी कारण उनके डाक मतपत्र लेकर लिफाफे में बंद कर रख लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *