केजरीवाल के 8 विधायकों का इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव से 5 दिन पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के 8 विधायकों ने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया। इन सभी ने विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने और पार्टी में भ्रष्टाचार को इस्तीफे की वजह बताया। महरौली से दो बार के विधायक नरेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए हुआ था लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई बल्कि खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है।
उधर विधायकों के इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी विधायक ऋ़तुराज झा ने भाजपा पर विधायकों को लालच देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुझे भी पार्टी छोडने का लालच दिया गया था लेकिन मैं आखिरी दम तक आम आदमी पार्टी में रहूंगा। वहीं दिल्ली विधानसभा स्पीकर राम दिल्ली स्पीकर राम निवास गोयल ने कहा कि मुझे विधायकों के इस्तीफे की जानकारी नहीं है। मैं 5 बजे सेक्रेटेरिएट से निकल गया था उसके बाद इस्तीफा दिया होगा। आम आदमी पार्टी ने 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच यानी 30 दिनों में कुल 5 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसमें 26 विधायकों के टिकट काट दिए गए थे जबकि 4 विधायकों की सीट बदली गई थी। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *