सौरभ की अतीक अहमद की तरह हो सकती है हत्या

भोपाल. आरटीओ के पर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर उनके वकील राकेश पाराशर ने सौरभ की हत्या की साजिश की आशंका जताई है। ग्वालियर में बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी के बाहुबली नेता अतीक अहमद की तरह सौरभ की भी पुलिस कस्टडी में हत्या हो सकती है। इसे लेकर उन्होंने भोपाल कोर्ट में अर्जेंट सुनवाई के लिए एक आवेदन दायर किया है। जिसमें कहा गया है कि लोकायुक्त कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है। मामले में 4 फरवरी को कोर्ट सुनवाई करेगा।
सौरभ को लोकायुक्त ऑफिस खुले में लाया गया
वकील राकेश पाराशर ने कोर्ट में लगाए आवेदन में सौरभ शर्मा की सुरक्षा में बडी चूक और लापरवाही को बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सौरभ को रिमांड पर देने के साथ लोकायुक्त पुलिस को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए थे। जिसमें विशेष रूप से सौरभ की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम रखना था, लेकिन कोहेफिजा थाने से लोकायुक्त ऑफिस तक सौरभ को खुले में ले जाया गया। इस दौरान लोकायुक्त के सभी अधिकारी सिविल ड्रेस में मौजूद रहे।
वकील ने कहा कि ऐसे हालातों के बीच जिस तरह पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद की हत्या की गई थी, उसी तरह सौरभ की भी हत्या की जा सकती है। इस संभावना को अब नकारा नहीं जा सकता है। यदि इन हालातों के बीच सौरभ की हत्या होती है तो सभी रिस्पॉन्सिबल अधिकारियों के खिलाफ हत्या और उसके षड्यंत्र रचने की धाराओं में मामला दर्ज हो। इस कार्रवाई की मांग कोर्ट में आवेदन लगाकर की गई है। कोर्ट ने आवेदन को स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले की सुनवाई 4 फरवरी को होगी। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में सुनवाई के बाद लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लगी। कोर्ट ने आवेदन पर लोकायुक्त पुलिस को 4 फरवरी को जवाब पेश करने के आदेश दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *