अमेरिका का एफ-35 लड़ाकू विमान अलास्का में हुआ क्रैश
अलास्का. अमेरिका का एक एडवांस लड़ाकू विमान एफ35 मंगलवार को अलास्का में क्रैश हो गया है। विमान के पायलट ने पैराशूट की मदद से जान बचाई है। हादसा अलास्का के एयेल्सनल एयरफोर्स बेस पर प्रशिक्षण दौरान हुआ है। हादसा भारतीय समयानुसार बुधवार की सुबह 3 बजकर 19 मिनट (स्थानीय समयानुसार मंगलवार की दोपहर 12 बजकर 49 मिनट) हुआ है।
एयरफोर्स की 354वीं फायटर विंग के कमाण्डर कर्नल पॉल टाउनसेंड ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पायलट को उड़ान के दौरान विमान में गड़बड़ी सामना करना पड़ा था। इस कारण से लैंडिंग के बीच विमान हादसा हुआ है। हादसे के बाद पायलट सुरक्षित है। यह एक सिंगल सीटर लड़ाकू विमान भा। जिसमें सिर्फ एक पायलट सवार था। एफ-35 लड़ाकू विमान 5वीं पीढ़ी का विमान है। इसका निर्माण लॉकहेड मार्टिन ने किया था। इस प्लेन को 2006 से बनाना शुरू किया गया था। 2015 से यह अमेरिकी वायुसेना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
