DSP स्तर अधिकारी खाना खाने के बाद देते हैं खाना, कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी सौरभ और साथी हाईसिक्योरिटी सेल में रखा गया

भोपाल. आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा और उसके दोनों सहयोगियों में शरद जयसवाल, चेतनसिंह गौर को पुलिस रिमांड के दौरान हाई सिक्योरिटी में रखा गया है। हर 24 घंटे में तीनों का मेडीकल चेकअप कराया जा रहा है। तीनों के लिये खाना लोकायुक्त कार्यालय में बने किचिन में ही तैयार कराया जाता है। इस खाने को पहले अधिकारी स्वयं खाकर चेक करते हैं। तीनों ने मंगलवार और बुधवार की रातें पुराने शहर के कोहेफिजा थान में काटी थी।
इस थाने में एक ही पुरूष बंदी बैरक है। तीनों की सुरक्षा के लिये बैरक के बाहर एक-चार का गार्ड तैनात किया गया है। यह तैनाती लोकायुक्त की तरफ से कराई गयी है। थाने के रोजनामचे में बाकायदा तीनों की आमद दर्ज की गयी है। थाने के बाहर भी लोकायुक्त की तरफ से रिजर्व लाइन का पुलिसबल तैनात कराया जा रहा है। बाहरी सुरक्षा में 4 जवान तैनात रहते हैं। थाने के स्टाफ को तीनों बातचीत की इजाजत नहीं होती है।
3 डीएसपी, विवेचकों, अधिकारियों के अलावा किसी को प्रवेश नहीं
जिस प्रथम तल पर तीनों आरोपियों से अलग-अलग कमरे में पूछताछ की जा रही है। वहां भी अलग से सुरक्षा के इंतजाम किये गये है। सख्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते केस के विवेचक और कार्यालय के 2 आला अधिकारियों और उस फ्लोर पर मौजूद 3 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को छोड़कर किसी भी अन्य अधिकारी-कर्मचारी को इस फ्लोर पर जाने की इजाजत नहीं है। अगर यहां जाना भी हो तो अधिकारियों की अनुमति आवश्यक कर दी गयी है।
नाश्ते, लंच और डिनर का मैन्यू फिक्स
हिरासत में रहने के दौरान फूड पायजनिंग और अन्य बीमारियों के मद्देनजर तीनों आरोपियों के ब्रेक फास्ट से लेकर लंच और डिनर तक का मैन्यू फिक्स कर दिया गया है। यह मेन्यू एक डीएसपी स्तर के अधिकारी तय करते हैं। सुबह के नाश्ते में पहले दिन चाय के साथ पोहा, दूसरे दिन उपमा दिया गया है और दोपहर खाने में एक सीजनत सब्जी, चार रोट और दाल के साथ स्टीम चावल दिये जा रहे हैं। दाल भी लंच और डिनर में अलग-अलग तरह की दी जा रही है। इस खाने को टेस्ट करने के बाद तीनों आरोपियों तक पहुंचाया जाता है।
हमीदिया अस्पताल में कराया मेडीकल परीक्षण
लोकायुक्त टीम ने गुरूवार की दोपहर करोड़पति पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतनसिंह गौर और शरद जयसवाल का हमीदिया अस्पताल में मेडीकल कराया और इसके बाद एक टीम चेतन को लेकर लोकायुक्त कार्यालय लौट गयी। दूसरी टीम सौरभ और शरद को उनके अरेरा कॉलोनी स्थित बंगले सहित जयपुरिया स्कूल लेकर पहुंची, दोनों के घरों से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *