मिलिट्री चीफ दाइफ सहित 5 दूसरे कमांडर भी मारे गये-हमास

तेल अवीव. हमास ने गुरूवार को मिलिट्री चीफ मोहम्मद दाइफ की इजरायल के हवाई हमले में मौत की पुष्टि की है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार हमास के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने एक वीडियो जारी कर बताया है।
इस वीडियो में अबू ने दाइफ के अलावा हमास के डिप्टी कमाण्डर अबू तमा, आ, कॉम्बैट सपोर्ट चीफ रायद थाबेत और मिलिट्री विंग के चीफ ऑफ स्टाफ रफा सलामेह, खान यूनुस ब्रिगेड के कमाण्डर अयमान नोफाल, सेंट्रल और नॉर्थ गाजा ब्रिगेड के कमाण्डर अहमद गंदूर की मौत की जानकारी भी दी है। इजरायल के अनुसार दाइफ की पिछले वर्ष 23 जुलाई को हवाई हमले में मौत हो गयी थी। इजरायल ने खान यूनुस ब्रिगेड कमाण्डर रफा सलामेह के ठिकाने पर हमले किये थे। जहां दाइफ भी मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *