7वीं की छात्रा से दुष्कर्म, धमका कर पड़ोसी युवक अपने साथ ले गया थ, डरी सहमी रातभर रोती रहीं छात्रा

ग्वालियर. 7वीं की कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहलाकर साथ ले गया था। सुनसान इलाके में ले जाकर लड़की को डराया-धमकाया। दुष्कर्म के बाद उसे वहीं छोड़कर चला गया। सहमी हुई छात्रा रातभर वहीं बैठकर रोती रही। सुबह होने पर घर पहुंची। मामला ग्वालियर-मुरैना रोड स्थित पुरानी छावनी में गुंरूवार की शाम की है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह आरोपी सोहेल खान 26, पकड़ लिया।
14 वर्षीय छात्रा गुरूवार की शाम 7 बजे सब्जी लेने के लिये दुकान जा रही थी। रास्ते में उसे घर से कुछ रहने वाला सोहेल उर्फ तस्लीम खान मिला। उसने छात्रा को रोका। उससे बात करने के लिये कहा। जान-पहचान होने के कारण से छात्रा ने उसकी बात मान ली। सोहेल छात्रा को बाइक पर बैठाकर रायरू गांव में सुनसान मंदिर के पास ले गया। नीम के पेड़़ के नीचे गलत हरकत करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो कत्ल करने की धमकी दी। दुष्कर्म करने के बाद वहां से सोहेल भाग गया।
छात्रा रात भर पेड़ के नीचे बैठी रहीं
छात्रा की हालत खराब थी। अंधेरा होने के कारण से उसे घर जाने में डर लग रहा था। वह रातभर पेड़ के नीचे बैठी रही। सुबह होने पर घर की ओर निकली। उधर, परिजन भी उसे तलाश रहे थे। वह रास्तंे में मिल गये। बेटी की बदहवास हालत देखकर पूरा माजरा समझ गये। वह उसे पुरानी छावनी थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।
आरोपी भागने की फिराक में था
पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी सोहेल के घर पहुंच गयी। वह घर से भागने की तैयारी में था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को 3 घंटे में ही हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
क्षमा राजौरिया, टीआई, पुरानी छावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *