रेत माफिया ने कलेक्टर पर किया पथराव, अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाने के लिये किया था पथराव, पीएसओ ने की फायरिंग को बदमाश भाग निकले

रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़वाने के लिए बदमाशों ने पथराव किया था।

भिण्ड. कलेक्टर पर गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात रेत माफिया ने हमला कर दिया। कलेक्टर उमरी इलाके में रेत का अवैध खनन रोकने गये थे। बदमाशों ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने के लिये पथराव कर दिया। कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव गुरूवार की रात ककरा रेत खदान का निरीक्षण करने के लिये प्रायवेट वाहन से निकले थे। उनके साथ राजस्व अमला और स्थानीय थाने का स्टाफ नहीं था। खदान इलाके में उन्होंने एक खाली ट्रैक्टर -ट्रॉली देखी। उसे रोक कर ड्रायवर से पूछताछ करने लगे। इस दौरान रेत से भरी ट्रैक्टर -ट्रॉली आई तो कलेक्टर ने उसे रोका। ड्रायवर ट्रैक्टर -ट्रॉली छोड़कर घटनास्थल से भाग निकला । कलेक्टर ने पा ही खड़ी खाली ट्रैक्टर -ट्रॉली के ड्रायवर को कहा कि वह रेत से भरी ट्रैक्टर -ट्रॉली को उमरी थाने पहुंचा दें। कलेक्टर अपनी गाड़ी से उसके पीछे चल पड़े।
2 वाहनों से आये रेत माफिया के लोग
इस बीच दो वाहनों से कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर -ट्रॉली को रोक लिया। पीछे चल रहे कलेक्टर ने भी अपनी गाड़ी रोक दी। ट्रैक्टर -ट्रॉली रूकवाने वाले लोग ने कलेक्टर की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। बदमाशों को ललकारते हुए 4-5 राउंड फायर किये। जिसके बाद रेत माफिया के लोग अपनी गाडि़यां छोड़कर भाग निकले।
आरोपी जल्द हमारी पकड़ होगे
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। रेत माफिया के वाहनों के साथ ट्रैक्टर -ट्रॉली को उमरी थाने लाया गया। थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने कहा है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *