महाराज बाडा पर मल्टी लेवल कार पार्किंग से निकल रहे पानी से अब रिचार्ज होगी अटल स्कूल परिसर में बनी ऐतिहासिक बावड़ी

ग्वालियर – महाराज बाड़े पर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही मल्टीलेवल कर पार्किंग की खुदाई के दौरान लगातार निकल रहे पानी का अब स्थायी समाधान निकाल लिया गया है। नगर निगम आयुक्त के संज्ञान में आने पर उन्होने संबंधित अधिकारियों को इस समस्या का स्थायी हल निकालने के लिये निर्देशित किया था। ताकि जमीन से निकल रहे पानी का सदउपयोग हो सके और महाराज बाडा पर आये दिन पानी भराव की समस्या का निराकरण भी हो सके।
कार्य स्थल के नजदीक ही गोरखी परिसर के अटल मेमोरियल स्कूल की पुरानी सूखी बावड़ी को चिन्हित किया गया और मल्टी लेवल कार पार्किंग से निकलने वाले पानी को इस बाबडी में प्रायोगिक तौर पर डालना शुरु किया गया था, जो सफल रहा जिससे मल्टी लेवल कार पार्किंग में पानी का स्तर 1.4 मीटर से 0.35 हो गया। संबंधित अधिकारियो ने आशा व्यक्त की है कि अगले दो दिन में मल्टी लेवल कार पार्किंग से पानी पूर्ण रुप से खाली हो जायेगा। इस समाधान से आगे निर्माण कार्य को तेज गति मिल सकेगी वहीं इस ऐतिहासिक बावड़ी में भी पानी का स्तर बढ़ सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *