MP में अब होंगे ट्रांसफर, मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला
भोपाल. पिछले दो साल में ट्रांसफर पर बैन लगा हुआ है ऐसे में बहुत से सरकारी अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से ट्रांसफर पर से बैन हटने के इंतजार में है। अब इन अधिकारी-कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। खरगोन के महेश्वर में हुई मोहन यादव कैबिनेट की अहम बैठक में तबादलों को लेकर भी फैसला लिया गया जिसके बाद अब प्रदेश में एब बार फिर से तबादले हो सकेंगे।
अब होंगे तबादले
महेश्वर में हुई मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि तबादला नीति बाद में लाई जाएगी लेकिन मंत्री संबंधित विभाग में तबादले कर सकेंगे। विशेष परिस्थितियों में मंत्रियों को तबादले करने के पावर दिए गए है। विशेष परिस्थितियों में ही सही लेकिन अब मंत्रियों को तबादले का पावर मिलने से उन सरकारी अधिकारी-कर्माचारियों की उम्मीद जागी है जो लंबे समय से ट्रांसफर कराने के लिए प्रयास कर रहे थे।
