VISM कैम्पस में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
ग्वालियर – VISM अस्पताल 22 जनवरी की दोपहर 12 से 4:30 बजे तक VISM कैम्पस में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में 39 छात्रों और समूह के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने रक्तदान किया । कुल 40 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया । इस शिविर का संचालन पैथोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. केएस मंगल और JAH समूह अस्पताल के डॉ. राकेश सिंह बघेल ने अस्पताल के कर्मचारियों और JAH समूह के कर्मचारियों की सहायता से किया. JAH ग्रुप ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र संस्थान के चेयरमैन को भेंट किया गया । इस अवसर पर श्रीमती सरोज राठौर, चेयरपर्सन एवं डॉ. प्रज्ञा सिंह, ग्रुप निदेशक के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
