जलगांव के पास कर्नाटक एक्सप्रेस ने यात्रियों को कुचला 12 की मौत

जलगांव. महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार की शाम बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। यहां परधाड़े रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगनेे की अफवाह फैल गयी। इसके बाद किसी ने चेन पुलिंग कर दी और कई यात्री चलती ट्रेन की पटरी पर कूद गये। यात्री अभी पटरी पर ही थे। इस बीच दूसरे ट्रैक से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। न्यूज एजेंसी के अनुसार हादसे में 12  लोगों की मौत होने की खबर आ रही है।
ब्रेक से निकला धुआं
12629 कर्नाटक संपर्क क्रांति यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी। जबकि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक ब्रेक लगाने पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला था। इसी दौरान यात्रियों के बीच ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गयी। इसके बाद कई यात्रियों ने बोगी के बाहर छलांग लगाई थी। रेलवे के अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि की है। सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जहां घटनाप घटित हुई । उस जगह पर शॉर्प टर्न था। जिसकी वजह से ट्रैक पर बैठे यात्रियों को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

खबर अपडेट हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *