चम्बल पुल की रेलिंग से लटका डम्पर, चालक ने कूंदकर बचाई जान

भिण्ड. फूप थाना इलाके के बरही के नजदीक चम्बल पुल पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। एक 22 चक्का डम्पर पुल की रेलिंग तोंड़कर नदी में लटक गया। लेकिन ड्राइवर सुरक्षित बच गया। यह घटना सुबह लगभग 5.15 बजे घटित हुई। काली गिट्टी से लदा डम्पर तेज गति से भिंड की ओर से इटावा जा रहा था।
डम्पर स्पीड़ में था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल पार करते वक्त ड्राइवर ने वाहन से काबू खो दिया। डम्पर ने रेलिंग तोड़ते हुए आगे का पार्ट नदी में की ओर लटक गया। भारी वजन की वजह से पीछे का हिस्सा पुल पर ही रूका रहा। जिससे वाहन के पूरी तरह नदी में गिरने से बच गया।
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसे अपने मोबाइल में शूट किया है। तत्काल पुलिस को सूचना दी। भिंड जिले की फूप थाना पुलिस और इटावा जिले की उदी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों थानों की पुलिस ने अपनी-अपनी सीमा में जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ड्रायवर के सुरक्षित बाहर निकलने में बड़ी दुर्घटना टल गयी। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ पुल की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा कर रही है।
