सोना पहली बार ₹80 हजार के पार

नई दिल्ली. सोना आज यानी 22 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 689 रुपए बढकर 80142 रुपए हो गया। इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 79435 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूब को 79681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।
वहीं चांदी की कीमत में भी आज तेजी है। ये 634 रुपए बढक 91167 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 90533 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था तब ये 99151 रुपए प्रति किलो पर पुंच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *