रमौआ से ग्वालियर पूर्व विधानसभा में होगी पानी की सप्लाइ, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
ग्वालियर. जल संसाधन विभाग के रमौआ बांध में मड़ीखेड़ा बांध से पानी पहुंचाने का तय किया गया है। जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर अनिल सिंह ने 24.50 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल का मंगलवार को आवंटन कर दिया है।
न्गरनिगम को प्रतिदिन 65 मिलियन लीटर पर डे (एमएलडी) पानी प्रतिदिन मिलेगा। यानी निगम प्रतिदिन 6 करोड़ लीटर पानी सप्लाई करेगा। इसके लिये निगम रमौआ बांध पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनायेगा। यहां से ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्डो को पानी की सप्लाई करेगां
निगमायुक्त अमन वैष्णव ने बताया है कि शहर की पेयजलआपूर्ति के लिये मुख्य अभियंता राजघाट नहर परियोजना से स्वीकृति मिल गयी है। निगम को पेयजल आपूर्ति के लिये मडीखेड बांध से 41 मिघमी वार्षिक जल रमौआं बांध में नहर के माध्यम से आयेगा। रमौआ बांध को 24.50 मिलियन घट मीटर वार्षिक जल आवंटन किया गया है। इसके लिये कुछ शर्तै भी लागू की गयी है। जिसे निगम अमल करेगा। इससे ग्वालियर पूर्व में पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
