25 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जहां CCTV लगे, वहीं बनाए गए 92 सेंटर

ग्वालियर. माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल व हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और 10 केंद्र रिजर्व रखे गए हैं। परीक्षा के लिए मंडल की ओर से 110 केंद्राध्यक्ष और 110 सहायक केंद्राध्यक्ष की लिस्ट तैयार कर भोपाल मंडल कार्यालय को भेज दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में पिछली बार की तरह इस बार भी बोर्ड परीक्षा के लिए 92 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं, इनमें 43 सामान्य, 41 संवेदनशील और 8 अतिसंवेदनशील और 10 परीक्षा केंद्रों को रिजर्व में रखा गया है। इन सेंटरों पर हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के 50 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
जहां सीसीटीवी वहीं परीक्षा केन्द्र
खास बात यह है कि इस बार ऐसे स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे व स्कूल में फर्नीचर लगे हुए हैं। साथ ही पीने के पानी और टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था है। परीक्षा शुरू होने से पूर्व अधिकारियों द्वारा बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। यदि संबंधित परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों को कोई कमी नजर आ रही है तो उसे तत्काल दूर करने के लिए भी कहा जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *