सीएम की त्रिवेणी में कैबिनेट बैठक के बाद संगम में डुबकी, प्रयागराज महाकुंभ में योगी सरकार
प्रयागराज. उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ के त्रिवेणी संकुल पहुंचे है और यहां कैबिनेट मंत्रियों के साथ महाकुंभ को लेकर स्पेशल मीटिंग चल रही है। इस कैबिनेट की बैठक में यूपी कैबिनेट के सभी 54 मंत्रियों को बैठक में आमंत्रित किया है। जिसमें राज्य के लिये 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं को मंजूरी मिलने का अनुमान है।
कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ संगम में डुबकी लगायेंगे। आपको बता दें कि यह पहले बैठक मेला प्राधिकरण सभागार में होनी थी। लेकिन वीआईपी सिक्योरिटी के कारण से तीर्थयात्रियों की आवाजाही बाधित होने की चिंता कारण बैठक स्थल में बदलाव किया गया। बैठक के बाद पूरा मंत्रिमण्डल अरैल वीआईपी घाट से मोटरबोट से संगम जायेगा। संगम पर सीएम आदित्यनाथ, डिप्टी सीम केशवप्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट के सदस्थ्य अनुष्ठान करेंगे और पवित्र डुबकी लगायेंगे। यह पहली बार नहीं है। जब सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ संगम गये हैं। 2019 में कुंभ मेले के बीच उन्होंने अपने मंत्रियों और अन्य संतों के साथ औपचारिक डुबकी लगाई थी।
राजनीति नहीं होनी चाहिये कुंभ में
महाकुंभ में कैबिनेट बैठक को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा हहै कि कुंभ में राजनीति नहीं होनी चाहिये। कुंभ में राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होना चाहिये। कैबिनेट ही राजनीतिक है। कुंभ में कैबिनेट रखकर भाजपा सियासी मैसेज देना चाहती है। हमारे समाजवादी पार्टी के लोगों में बहुत आस्था है। हमारी पार्टी के लोग डुबकी लगाकर आ गये होंगे। लेकिन तस्वीर नहीं डाली होगी।
