युवती को खंभे से बांधकर और मां को सड़क पर पीटा, व्यापारी की पत्नी से पथराव को लेकर झगड़ा हुआ, 15 लोगों FIR दर्ज

ग्वालियर. डबरा में एक युवती को खम्भे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। युवती की मां की भी पिटाई की गयी। यह आरोप है कि सराफा व्यापारी के कर्मचारियों पर है कि विवाद मकान को खाली कराने को लेकर हुआ है। महिलाओं ने व्यापारी की पत्नी पर पथराव किया था। इसके बाद कर्मचारियों ने उनसे मारपीट की है।
घटना डबरा सिटी थाना इलाके में मंगलवार की दोपहर की है। खबर मिलने पर टीआई डबरा यशवंत गोयल घटनास्थल पर पहुंचे। खम्भे से बंधी महिला को छुड़ाया। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों सहित 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इनमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
इधर जानकारी मिलने पर ब्राहम्ण समाज के युवा भी घटनास्थल पर पहुंच गये और प्रदर्शन करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया हे।

घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें

युवती और महिला ने कारोबारी की पत्नी पर पथराव किया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।
कारोबारी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। युवती को खंभे से बांधकर पीटा। मां से भी मारपीट की।
कारोबारी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। युवती को खंभे से बांधकर पीटा। मां से भी मारपीट की।
कर्मचारियों ने युवती को खंभे से बांधकर मारपीट की।
कर्मचारियों ने युवती को खंभे से बांधकर मारपीट की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को छुड़ाया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को छुड़ाया।
युवती और उसकी मां को थाने ले जाया गया। पुलिस ने 15 लोगों पर केस दर्ज किया है।
युवती और उसकी मां को थाने ले जाया गया। पुलिस ने 15 लोगों पर केस दर्ज किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *