अमेरिका से 18 हजार भारतीय निकाले जाएंगे

नई दिल्ली. अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 18 हजार भारतीयों की देश वापसी होगी। रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार इनके पास अमेरिका की नागरिकता नही है वहां की नागरिकता हासिल करने के लिए सही कागज दस्तावेज भी नहीं है। अमेरिका में पिछले महीने अवैध प्रवासियों से डील करने वाली सरकारी संस्था ने करीब 15 लाख लोगों की एक सूची बनाई थी जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे है। 18 हजार भारतीय इसी सूची का हिस्सा है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार वहां अवैध रूप से रह रहे अपने सभी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस लाने के लिए ट्रम्प प्रशासन के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। इसमें बताया गया है कि भारत नहीं चाहता कि अवैध नागरिकों के मुद्दे का एच-1बी वीजा और स्टूडेंट वीजा जैसे कार्यक्रमों पर असर पडे। अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 2023 में 3,86,000 लोगों को H-1B वीजा दिया गया था, जिनमें से लगभग तीन-चौथाई भारतीय नागरिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *