ग्वालियर से जबलपुर लौटते समय मंत्री राकेश सिंह की तबीयत बिगड़ी

ग्वालियर. ग्वालियर से जबलपुर जाते समय प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिं की देर शाम अचानक तबीयत बिगड गई जिसके बाद उन्हें साग में रोका गया जहां सर्किट हाउस में उनका हेल्थ चेकअप किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उनका रक्त संचार और र्हदय गति थोडा बढी पाई गई। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया।
दरअसल राकेश सिंह सड़क मार्ग से शाम को ग्वालियर से सागर होते हुए अपने गृह नगर जबलपुर निकल रहे थे। तभी मालथौन के आगे कार में उन्हें घबराहट सी हुई। इसके बाद उन्होंने अपने निजी स्टाफ से आराम करने की इच्छा जताई। शाम करीब छह बजे उन्हें सागर में रोककर उन्हें सर्किट हाउस क्रमांक एक के चार नंबर कक्ष में उन्हें लाया गया।
सर्किट हाउस पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
मंत्री के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी लगते ही कलेक्टर संदीप जीआर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, एसडीएम, तससीलदार सहित प्रशासन के अलावा अधिकारी सर्किट हाउस पहुंच गए। मौके पर सरकारी सहित निजी अस्पताल की तीन एंबुलेंस भी पहुंच गई। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन जयंत, आरएमओ अभिषेक ठाकुर, सिविल सर्जन जितेंद्र सराफ ने सर्व प्रथम उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *