जेसी मिल श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान की प्रक्रिया अंतिम दौर में -मुख्यमंत्री

ग्वालियर. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी में कैंसर वाले बयान को लेकर PCC चीफ जीतू पटवारी पर निशाना साधा हे। मंगलवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के भतीजे की शादी में शामिल होने आये सीएम ने पत्रकारों से चर्चा की ।सीएम के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर समेत कई बड़े नेता व वीआईपी शादी में शमिल होने के पहुंच रहे हैं।
सीएम ने पूछा कैंसर कौन राहुल गांधी या प्रदेश लीडर
पटवारी के बयान को लेकर पूछे गये सवाल पर सीएम ने कहा है कि मुझे अटपटा लग रहा है कि कांग्रेस परिवार में राहुल गांधी, सोनिया गांधी जैसे बड़े-बड़े नेता है। अभी मप्र में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अपने नेताओं को कैंसर बता रहे हैं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं। कैंसर किसको है। प्रदेश के नेता को है या फिर राहुल गांधी को। मैं उम्मीद करता हूं कि जो भी पार्टी चला रहे हैं। उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिये। उनकी अपनी पार्टी में जिस ढंग का भाव बना है। मुझे लगता है कि राजनीति में सब बातें चलेंगी। लेकिन अपनी पार्टी के भीतर इस ढंग से बात रखने का नया रिवाज देख रहे है। यह बहुत ही गड़बड़ है।
कार्य-परिषद के सदस्य सीएम से मिलें
जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्य-परिषद् सदस्य संजय यादव, सेवंती भगत और डॉ. अम्बे मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसा बताया गया है कि शिवशक्ति कॉलेज की संबंद्धता को लेकर ईओडब्ल्यू में दर्ज किये गये मामले में बातचीत हुई है या फिर कार्य-परिषद की बैठक में ईसी मेम्बरों की अनदेखी को लेकर पक्ष रखा गया है।
जल्द से जल्द जेसी मिल श्रमिकों को पैसा लौटायेंगे
सीएम बोले जेसी मिल के श्रमिकों का पैसा जल्द-से – जल्द लौटायेंगे। पहले एक बार दौरा कर चुका हूं। अब 2 राउंड बचे है। आज उसके संबंध में बैठक ले रहा हूं। जेसी मिल के मजदूरों का पैसा लौटायेंगे। हमारी संवेदनशीलता भी और गरीब भाई बहनों की इच्छा भी है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण का माहौल बना हुआ है। ऐसे कदमों से हमारे निवेश आकर्षित करने के प्रयासों को साहस मिलता है।
