अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए निगम कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

ग्वालियर – आगजनी की घटना होने पर आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव के निर्देशन में नगर निगम कार्यालय एवं प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय पर कर्मचारियों को फायर सेफ्टी उपकरणों की दमकल विभाग के द्वारा विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में अभियान चलाकर आग बुझाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
फायर ऑफीसर ने बताया कि अग्नि दुर्घटना से कैसे बचा जाए। इसके लिए प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय सहित निगम के सभी कार्यालयों में अग्नि दुर्घटना से बचाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके तहत आज क्षेत्रीय कार्यालय 4 तानसेन नगर में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आशिक खां, ओम प्रताप शर्मा के द्वारा फायर के उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में तुलसी दत्त शर्मा व क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह तोमर व अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। दमकल कर्मचारियों ने आग लगने पर कैसे बचा जाए इसके लिए फायर सिलेंडर को किस प्रकार खोला जाता है तथा उसका उपयोग किस प्रकार किया जाता है आदि के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *