सैफअली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे

कार से उतरकर खुद बिल्डिंग के अंदर गए; सुरक्षा की जिम्मेदारी एक्टर रोनित रॉय की एजेंसी को सौंपी|देश,National - Dainik Bhaskar

मुंबई. फिल्म अभिनेता सैफअली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गये। अभिनेता की पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान, सफ को लेने अस्पताल पहुंची थी। सैफअली खान अस्पताल से व्हाइट शर्ट, ब्लू डेनिम जींस पहने निकले। उन्होंने आंखों परद चश्मा लगाया हुआ था। उनके हाथ में काली पट्टी बांधी थी। सैफ की गर्दन पर भी पट्टी थी। सैफ ने पैपराजी की ओर देखकर उन्हें थंब्स अप भी दिया। सैफ अपनी ब्लैक पोर्शे कार में सवार होकर घर आये। उनके साथ मुंबई पुलिस के अधिकारियों को भी देखा गया। टाइट सिक्योरिटी के बीच अभिनेता घर पहुंचे।
अभिनेता को 16 जनवरी की रात चाकू लगने के बाद यहां भर्ती करवाया गया था। 16 जनवरी को रात 2 बजे सैफअली खान के घर में चोर घुस आया था। चोर से हाथापाई होने के बाद सैफ जख्मी हो गये थे। शख्स ने अभिनेता पर चाकू से 6बार हमला किया था। जिसमें 2 गहरे जख्म थे।

Saif Ali Khan Attack Case: Actor Discharged From Lilavati Hospital six days after knife attack

 सैफ की हिम्मत को सलाम
घटना के बाद फिल्म अभिनेता सैफअली ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। एक्टर को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा के मुताबिक एक्टर का सफेद कुर्ता खून में पूरा लथपथ था। उनसे इस बात पर गौर नहीं किया कि ऑटो में सवार शख्स बॉलीवुड कलाकार हैं। ड्राइवर के मुताबिक अस्पताल पहुंचकर फिल्म अभिनेता सैफअली  ने गार्ड को बुलाया और कहा, ‘मेरे लिए एक स्ट्रेचर लाओ, मैं सैफ अली खान हूं’। वहीं, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, ‘सैफ अली खान घायल अवस्था में किसी शेर की तरह चले आए’। डॉक्टरों ने उनकी इस हिम्मत को सलाम किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *