महाकुंभ में 5 फरवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी, 27 जनवरी को अमित शाह, 1 फरवरी जगदीप धनखड़, 10 फरवरी को द्रोपदी मुर्मू लगायें संगम में डुबकी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ मेला 2025 का दौरा कर सकते है। वहीं, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 जनवरी को मेलेमें शामिल होने वाले है। अनुमानतः 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। 27 जनवरी को गृहमंत्री अमित अपने तय कार्यक्रम के अनुसार महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। वह संगम में पवित्र डुबकी लगायेंगे। गंगा पूजा करेंगे और अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।
अमित शाह का दौरा -प्रयागराज में सतर्कता बढ़ी
गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने शहर के प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी के साथ सतर्कता बढ़ा दी गयी है। उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ एक फरवरी को संगम में पवित्र डुबकी लगायेंगे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भी 10 फरवरी को प्रयागराज जाने की उम्मीद है। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति के प्रमुख कार्यक्रमों भाग लेने का अनुमान है। इन नेताओं की सुचारू और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिये प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *