MPPSC की परीक्षा देवास की कविता पाटीदार बनी टॉपर

इन्दौर. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्यसेवा परीक्षा 2022 के फायनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। देवास की दीपिका पाटीदार ने परीक्षा में टॉप किया है। वहीं टॉप टेन में 6 युवतियों ने बाजी मारी है। रैकिंग में दीपिका के बाद आदित्य नारायण तिवारी, सुरभि जैन, महिमा चौधरी, धर्मप्रकाश मिश्रा, शानू चौधरी, उमेश अवस्थी, स्वाति सिंह, कविता देवी यादव और प्रत्यूष श्रीवास्तव का स्थान है।
आयोग के ओएसडी डॉ. आर पंचभाई ने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा 2025 का फायनल परिणाम जारी किया गया है। परीक्षा के इंटरव्यू 11 नवम्बर से 9 जनवरी 2025 तक आयोजित किये गये थे। आयोग की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड किया गया है। https://mppsc.mp.gov.in/Results पर रिजल्ट देख सकते है।
456 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
उन्होंने बताया कि, 87-13 प्रतिशत फॉर्मूले 394 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। इसमें कुल 456 सीटें थी। 52 सीटें 13 प्रतिशत में थी। 404 सीटें 87 प्रतिशत में थी, इसमें 10 सीटें खाली रही है।
देवास की दीपिका पाटीदार बनीं टॉपर
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2022 में देवास जिले की दीपिका पाटीदार टॉपर बनीं। वह जामगोद गांव की रहने वाली हैं। दीपिका के पिता जनपद पंचायत सोनकच्छ की पंचायत में सचिव हैं। दीपिका वर्तमान में इंदौर में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *