सैफ का हमलावर ज्ञानेश्वरी ट्रेन से गिरफ्तार

दुर्ग. अभिनेता सैफअली खान पर हमले के मामले में एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ से पकड़ा गया है। शनिवार को मुंबई पुलिस के इनपुट के आधार पर दुर्ग स्टेशन से आरोपी को दबोचा हे। आरपीएफ ने उसे दोपहर लगभग 1.30 बजे जानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से उतारा है।
दुर्ग आरपीएफ टीआई एसके सिन्हा ने कहा है कि आरपीएफ ने कई ट्रेनों में उसको तलाशा हे। इस बीच ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से उसे उतारकर अपनी हिरासत में रखा है। आरपीएफ टीआई ने बताया है कि मुंबई पुलिस दुर्ग आ रही है। वहीं उससे पूछताछ करेगी।
संदिग्ध युवक जनरल कोच में कर रहा था सफर
संदिग्ध युवक का नाम आकाश कन्नोजिया बताया गया है। जो कि मुंबई का निवासी है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में बैठा हुआ था। मुंबई से भेजे गये फोटो के आधार पर आरपीएफ क जवान अलग-अलग ट्रेनों में लगातार तलाशी ले रहे थे। ऐसा बताया जा रहा है कि लगभग 1.30 बजे ज्ञानेश्वरी ट्रेन अलग-अलग ट्रेनों में लगातार तलाशी चल रहा था। ऐसा बतया जा रहा है कि लगीाग 1.30 बजे जब ज्ञानेश्वरी ट्रेन दुर्ग पहुंची तो संदेही जनरल डिब्बे में बैठा हुआ था। संदिग्ध को वही से दबोचा गया है।
क्या है पूरा मामला
मुंबई में अभिनेता सैफअली खान पर बुधवार देर रात उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया था। घटना मुंबई के खार स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट के 12वें फ्लोर पर बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे हुई। इस हमले में एक्टर को गले, पीठ, हाथ और सिर समेत 6 जगह चाकू लगा था। हमले में चाकू का टुकड़ा पीठ पर भी फंसा था। घायल सैफ को रात में ही लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *