“हरि पर्वत” पर प्रभारी मंत्री ने “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत रोपा पौधा

ग्वालियर – जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को “हरि पर्वत” का जायजा लिया। साथ ही यहाँ पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिए कि हरि पर्वत के चारों तरफ तार फैंसिंग कराई जाए, जिससे लगाए गए पौधे सुरक्षित रह सकें। उन्होंने हरि पर्वत की तर्ज पर शहर की अन्य पहाड़ियों पर भी सिटी फोरेस्ट विकसित करने के लिये कहा।
इस अवसर पर कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त एवं आशीष प्रताप सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। हरि पर्वत पर सुनियोजित वृक्षारोपण के साथ-साथ योग व ध्यान के लिए विशेष स्थल विकसित किया जा रहा है। इस स्थल को भारतीय पद्धति से गोबर से लीपकर पवित्र स्थल का रूप दिया जा रहा है। ग्वालियर शहर की अलापुर पहाड़ी पर सिटी फोरेस्ट विकसित कर हरीतिमा की चादर ओढ़ाई जा रही है, जिसे “हरि पर्वत” नाम दिया गया है।
हरि पर्वत पर अर्बन फोरेस्ट के विकास में राम आस्था मिशन संस्था का सहयोग लिया गया है। जिला प्रशासन, नगर निगम व वन विभाग एवं जन सहयोग से हरि पर्वत विकसित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *